मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। नगर के मोहल्ला बाजार निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मेरी बेटी नैंसी गुरुवार की शाम 6 बजे कटरा खुदागंज पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। एटीएम के केबिन के अंदर पहले से मौजूद दो युवकों ने नैंसी के एटीएम कार्ड को लेकर पासवर्ड देखकर, नैंसी के कॉर्ड से कार्ड को बदल दिया और उसके खाते से 10000 हजार रुपये निकाल लिये। दोनों युवक पैसे लेकर बाइक पर सवार होकर वहाँ से फरार हो गए। तत्काल सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण दूसरे लोगो के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के हाथ अभी तक लूट और ठगी करने वाले युवक नही लगे हैं। जब बैंक जैसी जगहों पर कैमरे बन्द पड़े होंगे तो लुटेरे के लिए तो यही कहावत सच साबित होगी कि आ बैल मुझे मार।
कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि बैंक के कैमरे खराब होने के कारण पुलिस दूसरे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। बाकी पुलिस ठगी करने वालो की तलाश कर रही हैं।