सीडीओ ने फाइलेरिया से बचाव की खुराक लेकर सभी से सेवन करने की अपील की

शाहजहांपुर (सूवि)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने शुक्रवार को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी गई एल्बेंडाजाल की दवा की खुराक भी ली। उनके साथ अन्य विभागीय अधिकारियो द्वारा भी इन दवाओं का सेवन किया गया। उन्होंने जनपदवासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि फाइलेरिया की दवा का सेवन करने से एक वर्ष तक फाइलेरिया का खतरा नहीं रहता है। यह अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जा रहा है, जिसमे स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर सभी को फाइलेरिया से बचाव की खुराक एवं एल्बेंडाजाल की गोलियां खिलाते है।

More From Author

त्यौहारों पर किसी भी दशा में नई परम्परा की शुरूआत न होःजिलाधिकारी

प्रतिबंधित प्लास्टिक के जब्तीकरण हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित करेंःडीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *