शाहजहांपुर (सूवि)। सहायक निदेशक मत्स्य अमरेश श्रीवास्तव ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि नवीन योजना मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के आनलाइन आवेदन हेतु मत्स्य विभाग की विभागीय बेबसाइट पर आन लाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 16 फरवरी है। उन्होंने ग्राम सभा के तालाबों के समस्त पट्टा धारकों से कहा है कि समय सीमा के अन्दर आनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाये। किसी भी समस्या के निराकरण एवं जानकारी हेतु विकास भवन, कमरा नं0 201 कचहरी, शाहजहाँपुर स्थित मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
You May Also Like
Posted in
शाहजहांपुर
लाट साहब जुलूस के संबंध में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
Posted by
AmarPrabhat