शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम नवादा इंदेपुर में किया गया।
महिला सशक्तीकरण विषय पर आधारित द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आरंभ लक्ष्य गीत और राष्ट्रगान से किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में स्वयंसेवियो ने विभिन्न टोलिया बनाकर घर घर जाकर ग्रामीणों को महिला सशक्तीकरण से जुड़े सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कानूनी मुद्दों पर जागरूक किया। सशक्तीकरण की प्रक्रिया में समाज को पारंपरिक पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण के प्रति जागरूक किया।
स्वयंसेवी सारस्वत पांडे के निर्देशन में नवादा इंदेपुर में स्वच्छ भारत पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसमें अक्श यादव, आदित्य मिश्रा और देवेंद्र कुमार आदि ने अपने अभिनय के माध्यम से ग्रामीणों को सफाई का महत्व बताया।
शिविरार्थियों में सारस्वत पांडे, संध्या शर्मा, निहारिका कुशवाहा, अभिषेक मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण विषय पर तार्किक विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मनमोहन सक्सेना, दीक्षा सिंह, दीपशिखा, संध्या शर्मा, स्तुति रस्तोगी, हीरानाज, निशा गुप्ता, स्नेहा यादव आदि स्वयंसेवियो का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेवी साक्षी सिंह के द्वारा किया गया।
शिविर के अंत मे कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद यादव के द्वारा सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।