ओलम्पिक संघ के महासचिव का भव्य स्वागत

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। ओलम्पिक संघ उत्तर प्रदेश के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय का जिला ओलम्पिक संघ सचिव नरेंद्र त्यागी व कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में शाहजहाँपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। श्री पांडेय अमरनाथ एक्सप्रेस से पटियाला से लखनऊ जा रहे थे इस अवसर पर महासचिव श्री पांडेय ने कहा कि ग्रामीण से लेकर राष्ट्रीय अंतरष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओ को खोजने व मंच प्रदान करने को ओलम्पिक संघ प्रयत्नशील है ओलम्पिक संघ की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेज गया है कि सांसद खेल प्रतियोगिता को संघ के साथ मिलकर ब्लॉक स्तर से रास्ट्रीय स्तर तक कराया जाए जिससे छोटे छोटे जगह से अच्छी खेल प्रतिभाएं निखर कर आएंगी जिनको भारतीय ओलम्पिक संघ अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुचाने का कार्य करेगा। उन्होंने शाहजहाँपुर ओलम्पिक संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है इनकी तरह अन्य जिला ओलम्पिक संघो को भी सक्रिय होना चाहिए व खिलाड़ियो को मंच प्रदान करना चाहिये। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से सचिव नरेंद्र त्यागी, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, सदस्य दानवीर सिंह, प्रदीप मिश्रा, सुनील तिवारी, लालाराम, वृजेश कुमार, हरेंद्र चैधरी, सचिन प्रेमी, पुनीत मनीषी, विपिन कुमार, पीयूष मिश्रा, संजू आदि उपस्थित रहे।

More From Author

निर्धारित समयावधि में गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित कराया जाएःडीएम

शुक्रवार से खिलाई जाएगी फाइलेरिया से बचाव की दवा, जरुर खाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *