शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। फाइलेरिया से जनपदवासियों को बचाने के लिए 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान की सफलता के लिए जरूरी है कि जब स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाएं तो सब दवा उनके सामने खाएं।
मुस्लिम समुदाय के लोग शत प्रतिशत दवा खाएं इसके लिए जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी कादरी आगे आए हैं। उन्होंने अपने समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे दवा जरूर खाएं। इन दवाओं से आपको कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि हाथीपांव, हाइड्रोसिल होने से बचाएंगी।
उन्होंने कहा कि फाइलेरिया यह बीमारी किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकती है और जिसको हो जाती है उसे विकलांग बना सकती है। लिहाजा दवा जरूर खाएं। ये खुराक आपको और आपकी आने वाली नस्लों को फाइलेरिया से बचाएंगी। मौलाना ने कहा कि इस्लाम में भी जान बचाना वाजिब बताया गया है। उस लिहाज से भी इस खुराक को खाने में कोई हर्ज नहीं है।
You May Also Like
Posted in
टेक
खालिस्तानी आतंकी पन्नून ने भारत को दी हमास जैसे हमले की धमकी
Posted by
amar prabhat