केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे पात्रःमिश्रा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में प्रदर्शनी का आयोजन
शाहजहांपुर (सूवि)।
खिरनीबाग रामलीला मैदान में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र मिश्रा ने किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किये गए विभिन्न कल्याणकारी कार्यों एवं संचालित योजनाओं, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, युवाओ को नौकरी, मिशन रोजगार, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सबका प्रयास, महिला सशक्तिकरण, कृषि आदि से सम्बंधित पोस्टर एवं डिस्प्ले के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने के साथ-साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, हवाई पट्टी का विकास, चिकित्सा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौर ऊर्जा, आयुष्मान भारत योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर पारदर्शी ढंग से पात्रजनों को लाभान्वित किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित किए है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन कर जरूरतमंदों को उपचार प्रदान किया जा रहा है। एक जनपद एक उत्पाद योजना से स्थानीय उत्पादों एवं शिल्पकारों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होने बताया कि प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टरर्स समिट से उत्तर प्रदेश में रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें।

More From Author

फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन

नियमित रूप से कराये आँखों की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *