तहसील पुवायां में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

शाहजहांपुर (सूवि)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भानु देव शर्मा के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीयूष तिवारी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह 4 मार्च से 11 मार्च तक के क्रम में आज आयोजित दूसरा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर/कैम्प का आयोजन जी0जी0आई0सी0 इण्टर कालेज तहसील पुवायाँ में किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार पुवायाँ आशीष कुमार द्वारा की गई।
उन्होनें महिलाओं के अधिकारों व तहसील स्तर पर चल रही महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला साथ ही साथ उन्होनें अपने महत्वपूर्ण सम्बोधन में उपस्थित छात्राओं से कहा कि हमें भारत का संविधान पढ़ना चाहिये क्योंकि संविधान हमारा समानता का प्रतीक है।
चंचल यादव विधि सह परिवीक्षा अधिकारी द्वारा घरेलू हिंसा व वन स्टाप सेन्टर के बारे में उपस्थित छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। पैनल लॉयर पुवायाँ दिनेश कुमार गुप्ता, रश्मि राठौर प्रवक्ता जी0जी0आई0सी0 इण्टर कालेज पुवायाँ द्वारा भी महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में उपस्थित छात्राओं को अवगत कराया गया। मंजू चैधरी सब इंस्पेक्टर थाना पुवायाँ ने 1090 व 112 के बारे में अवगत कराया। अनिल कुमार पी0एल0वी0 द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी टोल फ्री0 नम्बर के बारे में उपस्थित सभी लोगों को जानकारी दी।
शिविर का संचालन लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त इस शिविर में पी0एल0वी0 शोभा राना, गोल्डी मिश्रा व जी0जी0आई0सी0 इण्टर कालेज की अध्यापिकायें व कालेज की छात्रायें उपस्थित रही।

More From Author

बॉडी बिल्डिंगःअकमल बने मिस्टर शाहजहांपुर

प्याज के कम दाम से किसान परेशान, फसल की होली जलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *