पत्नी से गाली गलौज का विरोध करने पर महंत को सगे भाई ने पीटा

भावलखेड़ा/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस का कारनामा प्रकाश में आया है। पत्नी से गाली गलौज का विरोध करने पर महंत को सगे भाई ने तमंचे की बट और लाठी से पीट दिया। इसके बाद उसके ऊपर मोटर साइकिल फेंक दी। मारपीट में महंत की टांग टूट गई। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टे घायल को ही पीटना शुरू कर दिया और तो और घायल के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपी को मय तमंचा हिरासत में लेकर थाने ले गई थी, जिसे देर रात छोड़ दिया गया। थाने से छूटने के बाद आरोपी ने फिर घर में आकर उसकी पत्नी से गाली गलौज की। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज की गई है। घायल महंत को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी को मय तमंचा हिरासत में लिए जाने की घटना की जानकारी से इंकार कर दिया। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चैराहे स्थित न्यू कॉलोनी निवासी राजीव कुमार महंत हैं। आरोप है कि शुक्रवार की शाम उनका सगा भाई विपिन शराब के नशे में घर आया और पत्नी अंजू देवी से गाली गलौज करने लगा। राजीव ने जब विरोध किया तो उसके ऊपर तमंचा तान दिया और सर में बट मारकर घायल कर दिया। राजीव के लहूलुहान होकर नीचे गिरते ही वहां खड़ी मोटरसाइकिल उसके ऊपर फेंक दी। जिससे उसकी टांग टूट गई। राजीव का आरोप है कि सूचना पर पहुंचे थाना रामचंद्र मिशन पुलिस टांग टूटी होने के बावजूद उल्टा उसे ही पकड़कर थाने ले जाने लगी। जब उसने चलने में असमर्थता जताई तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस आरोपी विपिन को मय तमंचा हिरासत में लेकर थाने ले गई। पीड़ित का आरोप है कि देर रात उसे छोड़ दिया गया। थाने से छूटने के बाद आरोपी विपिन ने दोबारा राजीव की पत्नी के साथ गाली-गलौच की। घायल राजीव को अन्य परिवार वालों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसके पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है। उधर मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की और से एनसीआर दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चैहान ने आरोपी को मय तमंचा हिरासत में लिया जाने के बाद छोड़े जाने की जानकारी से इंकार करते हुए बताया कि हल्का दरोगा महेश सिंह मौके पर गए थे। उनसे जानकारी कराई जाएगी।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड से छूटकर भाग गया था विपिन
थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चैराहे पर स्थित न्यू कॉलोनी में मारपीट के बाद पुलिस ने विपिन और राजीव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था। राजीव की टांग टूटी होने के चलते उसे तो भर्ती कर लिया गया। वहीं विपिन मेडिकल कराने के लिए साथ आए होमगार्ड राहुल दीक्षित से छूट कर मौके से भाग गया था। तब होमगार्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पुलिस चैकी पर जाकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे नहर रोड के पास झाड़ियों से बरामद कर सुपुर्द कर दिया था।

More From Author

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित , पार्श्व गायिका वाणी जयराम अपने आवास पर मृत पाई गईं

जमीन की धोखाधड़ी – जिंदा बाप को मृत बताकर बेटी ने हड़पी 5 एकड़ जमीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *