जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के ब्लॉक मदनापुर अध्यक्ष गुरुदेव सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने आज सुबह ही कड़ाके की सर्दी में ही विद्युत उप केंद्र पर धरना देना शुरू कर दिया जैसे ही अधिकारियो को जानकारी मिली एक एक कर मौके पर पहुंचते गए दोपहर दो बजे लगभग एक्शियन केंद्र पहुंचे और किसान नेता की सारी बात सुनी साथ ही ज्ञापन भी लिया ज्ञापन में मांग की गई कि मदनापुर फीडर में ओवरलोड की बहुत समस्या है उसकी क्षमता 15 एमबी से बड़ा कर 25 एमबी की जाए, मदनापुर क्षेत्र की खुली हुई तार जर्जर होने से आय दिन लो वाल्टेज की समस्या रहती हैं तार दूसरे लगाए जाए, मदनापुर क्षेत्र के तार कमजोर है इसलिए टयूबवेल मात्र दस प्रतिशत ही चल पा रहे है जिससे किसानों को सिंचाई की बहुत दिक्कत होती है इसे सही किया जाये। विद्युत संबंधित कोई समस्या आने पर या व्यक्तिगत ट्रास्फार्मर चढ़ाने के लिए जो शटडाउन लिया जाता है उसे बंद करे, ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सीधा जेई से मिले बीच में कोई दलाल न मिले गाडि़या रंगीन की लाइन को दुरस्त किया जाये, मदनापुर क्षेत्र में लाइन में अपनी जवाबदारी समझे किसानों ने संबधित अधिकारियो को चेतावनी दी यदि हमारी समस्याओं को जल्द नही सुना गया तो विद्युत बिल भुगतान का वाहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे जिसका जिम्मेदार खुद विद्युत विभाग होगा। ज्ञापन देने वालो में नरेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, जोगेंद्र सिंह, महेश कुमार, अवधेश, आदेश, जगरूप सिंह, राकेश, धनीराम, गुड्डू, जसपाल, हरिपाल सिंह, वैलेट्टर सिंह, चरणसिंह, जितेंद्र सिंह, राजीव, अजय सिंह, आदि भारी संख्या में किसान शामिल रहे।