कोलाघाट पैन्टून पुल सुगम यातायात हेतु उपलब्धःअधिशासी अभियन्ता लोनिवि

शाहजहांपुर (सूवि)। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-1 ने बताया कि जनपद शाहजहाँपुर में जलालाबाद-शमसाबाद-मोहम्मदाबाद- सौरिख विधुना मार्ग (राज्य मार्ग सं0-163) के किमी0-4 व 5 में रामगंगा व बहगुल नदी पर स्थित कोलाघाट पैन्टून पुल 11 अक्टूबर 2022 को तैयार कर भार क्षमता 5 टन तक के हल्के वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। पैन्टून पुल एवं पहुँच मार्ग पर सुरक्षित यातायात हेतु आवश्यकतानुसार रेलिंग, हाइट गेज बैरियर, साइनेज डेलीनेटर, स्पीड टेबल आदि स्थापित/निर्मित कर दिये गये हैं।
आगामी माह माघ में विभिन्न स्नान पर्व के अवसर पर कोलाघाट पैन्टून पुल से होने वाले अत्यधिक यातायात के दृष्टिगत पैन्टून पुल की मरम्मत/सुरक्षा हेतु कार्यवाही करते हुए आवश्यक कार्य कराये जा रहे हैं। चूंकि पैन्टून पुल पर 5 टन से अधिक भार वाहन क्षमता व 2.50 मी0 से ऊँचाई से अधिक वाहनों के प्रवेश निषेध हेतु लोहे के गर्डर का हाइट गेज फिक्स करा दिया गया है। लोनिवि के कर्मचारियों द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। मार्ग सुगम यातयात हेतु उपलब्ध है।

More From Author

जिलाधिकारी ने संग्रह अनुभाग एवं नजारत का किया औचक निरीक्षण

निगोही रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *