शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। भारतीय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरफान हसन खान के नेतृत्व में टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर तमाम गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर और चूल्हे में लकड़ी जलाकर विरोध दर्ज कराया। इरफान हसन ने कहा कि 2014 से पहले 400 का सिलेंडर हुआ करता था, तब स्मृति ईरानी रोड पर आकर हंगामा किया करते थीं, लेकिन अब भाजपा सरकार में हर वर्ग का इंसान त्राहि-त्राहि कर रहा। गैस के दामों में बढ़ोतरी से महिलाओं में बहुत आक्रोश है, जिसका खामियाजा भाजपा को 2024 लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। 2023 आते-आते सिलेंडर की कीमत 1100 सौ के पार हो चुकी है। झूठ की रानी स्मृति ईरानी सड़क पर अब दिखाई नहीं दे रही है। हसन ने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस मौके पर पूनम पांडेय, महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तक्वीम हसन खान, शाश्वत, अंश, आलोक, लक्ष्मीकांत, इरफान भांडेरी, सुनीता सिंह, अदीब अहमद, दिलवर, फरमान, अजहर, सईद अंसारी, अभय, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
You May Also Like
Posted in
शाहजहांपुर
लाट साहब जुलूस के संबंध में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
Posted by
AmarPrabhat