जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। गांव दुमकापुर निवासी एक युवक की राजस्थान स्थित एक फैक्ट्री में बुधबार को काम करने के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दुमुकापुर निवासी अखिलेश का बड़ा बेटा सौरभ तथा उसका छोटा भाई पुरूषोत्तम दोनों साथ साथ राजस्थान के जनपद जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में तरबूज बीज की छिलाई करने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। बताते है बुधबार दोपहर के समय काम करते समय फैक्ट्री में लगी एक मशीन सौरभ के ऊपर किसी तरह गिर गई। उंसकी चपेट में आये सौरभ बुरी तरह घायल हो गए वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता समेत अन्य घरवाले देर रात वहां के लिए रवाना हो गए। पिता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था उसके पत्नी कुमकुम के अलावा एक तीन साल की बेटी है जो गांव में रह रहे हैं।