बिजली बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। बकायादारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने सख्ती शुरू कर दी है। 24 नवंबर और तीन दिसंबर को बिलासपुर, मुंगेली एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 2,126 स्मार्ट मीटर लगे कनेक्शनों की सप्लाई स्मार्ट मीटर के माध्यम से विच्छेदित की गई। इन उपभोक्ताओं पर कंपनी का आठ करोड़ 32 लाख रुपये बकाया है। कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन भुगतान न करने पर कंपनी ने यह कार्रवाई की। नियमानुसार उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल जमा करना चाहिए, लेकिन कई उपभोक्ता भुगतान को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे बकाया बढ़ता जाता है और इसका असर कंपनी पर पड़ता है।

More From Author

बस्तर में नहीं मिल रहा बच्चों को Mid-Day Meal

इंडिगो को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा कानूनी नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *