बस्तर में नहीं मिल रहा बच्चों को Mid-Day Meal

बकावंड। विकासखंड बकावंड के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना की बदहाली सामने आई है। रसोईया के न आने पर बच्चों को भोजन नहीं मिल पाता और कई शालाओं में मीनू के अनुसार भोजन भी नहीं दिया जाता। ब्लॉक की प्राथमिक शाला भिरेंडा में बुधवार को स्कूल का चूल्हा ठंडा पड़ा रहा और बच्चे पूरे दिन भूखे रहे। भिरेंडा स्कूल में मिड-डे मील को लेकर गंभीर लापरवाही देखने को मिली। बुधवार दोपहर 1.30 बजे तक बच्चे खाली पेट बैठे रहे। स्कूल में तीन-तीन शिक्षक मौजूद थे, लेकिन खाना नहीं बन पाया। एक शिक्षक और दो शिक्षिकाओं की उपस्थिति के बावजूद विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन नसीब नहीं हो सका।

More From Author

पूर्व सरपंच मनबोध यादव का शव पोल्ट्री फार्म पास मिला

बिजली बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *