बस्तर-सरगुजा के 180 नए गांवों में बस सुविधा शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर व सरगुजा जैसे सुदूर वनांचलों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का दूसरा चरण मंगलवार को शुरू किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर 24 नई बसों को रवाना किया। इस चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों में 23 नए मार्गों पर बस सेवाएं प्रारंभ की गई हैं, जिनसे 180 गांव सीधे परिवहन सुविधा से जुड़ गए हैं। कार्यक्रम में कई ग्रामीण उसी बस से पहुंचे, जो योजना के पहले चरण में शुरू हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अब दूरस्थ इलाकों से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचना सहज हो गया है। सुकमा–दोरनापाल–कोंटा मार्ग से आए ग्रामीणों ने बताया कि 110 किलोमीटर की यात्रा अब पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और समयबद्ध हो गई है।

More From Author

15 वर्षों से ट्रेनों में चोरी करने वाला चोर रायपुर में गिरफ्तार

महिला DSP के ऊपर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनें ठगने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *