स्क्रैप व्यापारी की हत्या

कोरबा। बीती रात नगर के स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। अशरफ के साथ एक स्थानीय युवक और बिलासपुर के एक युवक की हत्या की गई है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि इस निर्मम हत्या के मामले में तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। घटना कोरबा शहर के निकट उरगा थाना के कुदरीपारा में मृतक अशरफ के स्क्रैप यार्ड की बताई जा रही है। रात को वहां 8-10 लोग एकत्रित हुए थे। कुछ तंत्र-मंत्र चल रहा था। इस दौरान आपस में ही कुछ विवाद हुआ। अशरफ के पुत्र भी यार्ड के बाहर मौजूद था। शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

More From Author

4-5 वर्षों से लापता दिव्यांग युवती ममता की हुई घर वापसी

15 वर्षों से ट्रेनों में चोरी करने वाला चोर रायपुर में गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *