मुखबिरी का आरोप लगाकर माओवादियों ने कर दी ग्रामीण की हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों की कायराना करतूत सामने आई है, उन्होंने मुखबिरी का आरोप लगाकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना उसूल थाना इलाके के पुजारी कांकेर गांव की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात मड़कम भीमा को माओवादियों ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। रात करीब 9 बजे माओवादी मड़कम भीमा के घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने उसे घर से बाहर निकाला और पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया।

More From Author

रायपुर में छह से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के बड़े आयोजन

पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी की हत्या, चाकू से किए 40 वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *