शहर के मुख्य मार्ग पर युवतियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

बिलासपुर: शहर के मुख्य मार्ग पर युवतियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक किसी बात को लेकर युवतियों से उलझ रहे थे। इसी दौरान एक युवती ने युवक पर तमाचे लगाए। साथ ही अचानक उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। अधिकारी वीडियो की जांच कराने की बात कह रहे हैं।

रविवार की शाम इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दो युवतियों से उलझ रहा था। युवक चीख-चीखकर युवतियों पर फंसाने का आरोप लगा रहा था। इसी दौरान एक युवती ने उसे तमाचा मार दिया। तभी दूसरी युवती पीछे से आकर युवक की आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल देती है। युवक चीखते हुए पीछे हट गया। तभी युवती बाइक पर बैठे दूसरे युवक के पास पहुंच गई।

युवतियों में से एक ने युवक को तमाचे मारे, दूसरी ने बाइक पर बैठे युवक की आंखो में मिर्ची का पावडर डाल दिया। करीब 16 सेकेंट के इस वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर स्पष्ट देखा जा सकता है। वहीं, युवतियों की स्कूटी का नंबर कपड़े से ढंका हुआ है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने मारपीट और मिर्ची पाउडर डालने की शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। शिकायत मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। अब तक यह वीडियो किस क्षेत्र का है यह पता नहीं चल पाया है।

More From Author

मुख्यमंत्री साय संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए शामिल

रोजाना मुनाफे का लालच देकर 24 लाख की ठगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *