Bihar Politics : आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार में सियासी उलटफेर को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर आज तस्वीर साफ हो सकती है. फिलहाल जेडीयू नेताओं के तेवर आरजेडी को लेकर तल्ख नजर आ रहे है. इस बीच बिहार की सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि वह आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे.

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद अब सबकी नजरें नीतीश कुमार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं. बताया जा रहा है कि आज दोपहर एक बजे आरजेडी विधायक दल की बैठक है और चार बजे बीजेपी ने बैठक बुलाई है. इसके अलावा रविवार सुबह 10 बजे जेडीयू की बैठक होगी.

ये तमाम संकेत बता रहे हैं कि आरजेडी और जेडीयू के रास्ते अलग हो गए है. जेडीयू के सासंदों ने मोदी-नीतीश साथ को जरूरी बताना शुरू कर दिया है.
बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया गया है. दूसरी ओर एआईएमआईएम के एक और एक निर्दलीय विधायक के दम पर बहुमत के आंकड़े 122 से दो सीटें कम, यानी 120 सीटों पर राजद पहुंच जाएगा. वहीं, जदयू के भी कुछ विधायकों के टूटने का दावा राजद की ओर से किया जा रहा है.

बता दें कि राजद की आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. राजद विधायक दल की बैठक डिप्टी सीएम तेजस्वी के आवास 5 देशरत्न मार्ग में होगी. बताया जा रहा है कि यहां तेजस्वी यादव सभी विधायकों के साथ रणनीति बनाएंगे. बिहार की बदलती सियासत के बीच तेजस्वी की महत्त्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है. खबर यह भी है कि आज दिन में 1 बजे आरजेडी विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव अपने दम पर सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं.

More From Author

मराठा आंदोलन के आगे झुकी शिंदे सरकार, सरकार ने मानी हमारी मांगें, खत्म हुआ आंदोलन

Bihar Politics: बिहार में 13 कांग्रेस विधायकों के फोन नॉट रिचेबल! मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *