रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, बने दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी

भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया ओपन 2024 में अपने जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर उन्होंने अर्जेंटीना की जोड़ी मैक्सिमो गोंजालेज और एंड्रेस मॉल्टेनी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की है.

इस जीत के साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई और एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया. रोहन बोपन्ना मेंस डबल्स टेनिस इतिहास में वर्ल्ड के नंबर वन सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. रोहन बोपन्ना 43 साल के हैं और वो टेनिस के इतिहास में नंबर वन खिलाड़ी बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं.

More From Author

अगर प्राण प्रतिष्ठा से मूर्ति में जान आ जाती,तो मुर्दे क्यों नहीं चल सकते : स्वामी प्रसाद मौर्य

Mamata

कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं”: पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *