राम मंदिर

अयोध्या में राम लला की मूर्ति का हुआ चयन, बढ़ेगी राम मंदिर की शोभा

राम मंदिर में स्थापित करने के लिए जिन मूर्तियों का अंतिम चयन हुआ है, उनमें से 51 इंच की एक मूर्ति बनाई है अरुण योगीराज ने. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और शोभा करंदलाजे ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पू्र्व में ट्विटर) पर इस बाबत जानकारी दी है. अरुण योगीराज कर्नाटक से आते हैं और प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी के बेटे हैं।

प्रह्लाद जोशी ने आगे लिखा कि अरुण योगीराज की बनाई भगवान राम की मूर्ति का अयोध्या में स्थापित होना बहुत ख़ुशी की बात है. ये राम-हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है. प्रह्लाद जोशी के मुताबिक इसमें कोई दो राय नहीं है कि हनुमान की भूमि कर्नाटक से रामलला के लिए ये एक महत्वपूर्ण सेवा है.

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी भगवान राम की प्रतिमा को लेकर ये जानकारी साझा की है. उन्होंने इस खबर पर खुशी जताते हुए लिखा, चलते-चलते आपको बता दें कि अरुण योगीराज की ही बनाई रामलला की मूर्ति को राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा या नहीं, खबर लिखे जाने तक इसे लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई थी.

More From Author

RK

सैम बहादुर के बहाने याद जेनरल मानेकशॉ की

पति और जेठ की हत्या के बाद कट्टा लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिस के भी उड़े होश…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *