PM मोदी ने पाकिस्तान पर कसा तंज, बोले – अब हमलावर खुद को बचाने की लगाते गुहार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक सम्मेलन के दौरान बिना नाम लिए आतंकवाद को लेकर पड़ोसी देश पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि जो देश कभी भारत के खिलाफ आतंकी हमलों का समर्थन करते थे, वे अब खुद दुनिया से खुद को बचाने की अपील करते हैं।

पीएम ने कहा, “पहले भारत के आतंकी हमलों को लेकर दुनिया से अपील करनी पड़ती थी। अब वे देश, जो इन आतंकी हमलों के पीछे होते थे, वे दुनिया से खुद को बचाने की अपील कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के प्रभाव के बारे में बहुत डर फैलाया जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने इसे हटाकर जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के द्वार खोल दिए। मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो रहा है और पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि उनकी सरकार इस क्षेत्र को विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

More From Author

आज भारत के सामने साउथ अफ्रीका की तगड़ी चुनौती, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा महामुकाबला..

इसरो चीफ ने रोक दी अपनी आत्मकथा, जानें क्या था विवाद?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *