आज भारत के सामने साउथ अफ्रीका की तगड़ी चुनौती, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा महामुकाबला..

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जाएगा। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच दोपहर दो बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। टॉस भारतीय समय के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे होगा। दोनों का टूर्नामेंट में यह आठवां मैच है। भारत लगातार सात जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटा चुका है। रोहित ब्रिगेड की अब आठवीं जीत पर नजर होगी। भारत ने अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ 302 रन से ऐतिहासिक विजयी परचम फहराया। भारत 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। आज स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का 35वां जन्मदिन है और भारतीय खिलाड़ी इसे यादगार बनाने की फिराक में होंगे।

वहीं, साउथ अफ्रीका ने अब तक छह मैच जीते हैं। साउथ अफ्रीका को एकमात्र हार नीदरलैंड के हाथों झेलनी पड़ी है। बावुमा सेना 12 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों ने आपस में कुल 90 मैच खेले हैं। साउथ अफ्रीका को 50 जबकि भारत को 37 मैच में विजय नसीब हुई है। तीन मैचों का नतीजा नहीं निकला। दोनों की वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक 5 मर्तबा भिड़ंत हुई है। साउथ अफ्रीका ने तीन और भारत ने दो मैच पर कब्जा जमाया। भारत ने वर्ल्ड कप 2019 में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से धूल चटाई थी।

इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रवचिंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, एंडिले फेहलुकवायो, लिजाद विलियम्स।

More From Author

देश के 80 करोड़ गरीबों को 2028 तक मिलेगा मुफ्त राशन : पीएम मोदी

PM मोदी ने पाकिस्तान पर कसा तंज, बोले – अब हमलावर खुद को बचाने की लगाते गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *