मथुरा : CMO कार्यालय में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप, 10 नर्सिंग छात्राएं अस्पताल में भर्ती

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में रखे एक सिलेंडर से क्लोरीन गैस रिसाव की घटना सामने आई है। कम से कम 10 नर्सिंग छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सीएमओ कार्यालय में गुरुवार रात अजीब दुर्गंध आयी थी। अजीब दुर्गन्ध की सूचना सीएमओ डाक्टर एके वर्मा एवं अन्य अधिकारियों को मिली। सीएमओ कार्यालय ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और पानी डाला।

हालांकि इसके बाद भी दुर्गंध बंद नहीं हुई। दुर्गंध आने का सिलसिला शुक्रवार सुबह भी जारी रहा। जब तक कर्मचारी बाहर निकलते, तब तक करीब एक दर्जन लोग इससे प्रभावित हो गये और उनकी तबियत बिगड़ने लगी। इन लोगों कोजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्यालय से अधिकारी-कर्मचारी बाहर निकल आए हैं और बिग्रेड कर्मचारी पड़ताल में जुटे हुए हैं। अभी तक इस दुर्गंध या गैस के कारणों कापता नहीं चल सका है।

More From Author

राघव चड्ढा आप राज्यसभा चेयरमैन से माफी मांग लीजिए : सुप्रीम कोर्ट

नेपाल में भूकंप से भारी तबाही, 70 से ज्यादा लोगों की मौत, कई लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *