अयोध्या : पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने माता-पिता को फावड़े मारकर उतारा मौत के घाट

अयोध्या में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने अपने माता- पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। करवाचौथ पर युवक के देर से घर पहुंचने पर बेटे और बहू में विवाद हो रहा था। जिस पर उसके माता-पिता ने लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया था। जिसके बाद गुस्साए बेटे ने मां बाप की हत्या कर दी।

जिले के इनायत नगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सागरपट्टी पंधिला में बुधवार की रात ग्राम सागर पट्टी पांडिला निवासी बालेंद्र तिवारी देर से अपने घर पहुंचा। उसकी पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा था जब बालेंद्र घर पहुंचा तो पत्नी करवा चौथ का पूजन कर चुकी थी, जिसको देखकर पति बालेंद्र आग बबूला हो गया और पत्नी को पीटने लगा।

बालेंद्र के पिता राजमार्ग तिवारी (55) तथा माता सरोज देवी (53) ने लड़ाई झगड़ा करने से मना किया। रात 11:15 बजे बालेंद्र पहुंचा और अपने पिता राजमणि तिवारी पुत्र गौरी शंकर को फावड़े से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया तथा मां सरोज देवी को भी फावड़े से वार कर मार दिया।

More From Author

अखिलेश यादव ने इतनी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

ED अधिकारी पर 15 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप में गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *