खेल-खेल में भाई- बहन की मौत, बॉक्स के अंदर थम गई दोनों की सांसे,

राजस्थान। बाड़मेर में खेल-खेल में दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों खेलते खेलते लोहे के बॉक्स में बंद हो गए। मां-बाप जब घर लौटे तो उन्होंने दोनों मासूमों को बॉक्स के अंदप बेसुध हालत में देखा। आनन-फानन में दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना बाड़मेर के गडारारोड थाना क्षेत्र के पनेला गांव की है।

चौखाराम के पुत्र रविंद्र कुमार (11) पुत्री मोनिका (8) शुक्रवार दोपहर 2 बजे स्कूल से लौटे थे। बच्चों के माता-पिता खेत मे काम करने के लिए गए हुए थे। इसके बाद रविंद्र और मोनिका घर में ही खेलने लगे। खेलते-खेलते दोनों मासूम बक्से के अंदर घुस गए। इसका ढक्कन अचानक बंद हो गया और दोनों अंदर ही फंस गए। शाम को करीब 6 बजे चोखाराम और उसकी पत्नी अपने बेटे हितेश के साथ घर पर पहुंचे तो बच्चे नहीं दिखे।

More From Author

PM मोदी 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P-20) का उद्घाटन करेंगे

आर.के. सिन्हा

वायुसेना दिवस 8 अक्तूबर पर विशेष – शौर्य का पर्याय भारतीय वायुसेना : आर.के. सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *