ऐश्वर्य, स्वप्निल और अखिल ने लहराया परचम, भारत ने जीता गोल्ड

हांगझाऊ में जारी Asian Games 2023 के छठे दिन अब तक भारतीय निशानेबाजों का दबदबा रहा है और पुरुष और महिला टीम ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं. ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले, अखिल श्योराण ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता. भारतीय महिला निशानेबाज ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर भारत के लिए पहला पदक जीता. पांचवे दिन भी भारत का उम्दा प्रदर्शन झारी रहा.

निशानेबाजों ने पुरुषों की 10 मी. एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, तो वुशु की स्टार खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने 60 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक पर कब्जा किया. घुड़सवारी की व्यक्तिगत स्पर्धा की ड्रेसेज केटैगिरी में अनुश अग्रवाला ने पहला पदक जीता, तो टेनिस में रोहन बोपन्ना और रुतुजा ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक सुनिश्चित कर दिया.

More From Author

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने सीएम बीरेन सिंह आवास पर किया हमला

लखनऊ में मजदूरों के मकान ढहने से बड़ा हादसा, 2 की मौत और 12 लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *