Earthquake: भारत के 2 जगहों पर कांपी धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

अंडमान सागर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडमान सागर में भूकंप तीन बजकर 29 मिनट पर आया था. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई. भूकंप की गहराई 93 किलोमीटर थी. इससे पूर्व मणिपुर के उखरुल में सोमवार की देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई थी. भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी.

इतनी रही तीव्रता

नेशलन सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के अनुसार, सोमवार को रात 11 बजकर 01 मिनट पर मणिपुर के उखरुल में 5.1 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र धरती के 20 किलोमीटर अंदर था। वहीं, मंगलवार की सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर अंडमान सागर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र सतह के 93 किलोमीटर भीतर था। अब तक इस भूकंप में किसी हानि की खबर सामने नहीं आई है।

बीते दिन भी आया भूकंप
बीतो सोमवार को सुबह 1 बजकर 29 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में आए इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी। भूकंप के केंद्र की गहराई धरती के 70 किलोमीटर अंदर बताई गई थी।

क्यों आते हैं भूकंप?
हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

 

More From Author

Asia Cup 2023 : एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से बुरी तरह हराया

पर्दे पर फिर राज करने आ रहा है, पुष्पा 2 जानिए कब रिलीज होने जा रहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *