UP NEWS : बहू के ‘यार’ बोलने पर थाने पहुंची सास, बहू बोली – यार नहीं कहूंगी, लेकिन…..

आगरा में एक अनोखा मामला देखने को मिला। यहां बहू की हरकतों से परेशान सास ने पुलिस से में शिकायत दर्ज करवा दी। सास का आरोप है कि बहू हर किसी से यार कहकर बात करती है। गुटखा खाकर घर में जगह-जगह थूकती है। सास और बहू के बीच झगड़े का यह मामला सुनवाई के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है। सास अपने साथ गुटखे के खाली रैपर लेकर परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थी। सास ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी करीब 5 महीने पहले हुई है। बहू ससुराल में आने के बाद हर किसी को बातचीत में यार कहकर संबोधित करती है। हर समय गुटखा खाती है। गुटखे की पीक घर के हिस्सों में जगह जगह थूकती है। सास ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वो उनकी नई नवेली बहू को समझाए। उसकी गुटखा खाने और हर किसी से ‘यार’ कहकर बात करने की आदत छुड़वाए। इस पर जब पुलिस और काउंसलर ने बहू से बातचीत की तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब वह किसी से ‘यार’ कहकर बात नहीं करेगी। लेकिन उसने साफ कह दिया कि वह किसी कीमत पर गुटखा नहीं छोड़ेगी। विवाहिता ने यह जरूर कहा कि वह गुटखा खाकर घर में इधर-उधर नहीं थूकेगी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद काउंसलर ने सास और बहू को अगली डेट दे दी है। अब अगली तारीख पर सास-बहू के मामले की सुनवाई की जाएगी।

More From Author

4 SEP 23

Crime News : नालंदा में RCP सिंह के रिश्तेदार को मारी गई गोली, पूर्व मंत्री बोले- राज्य गुंडाराज चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *