जल्द ही भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा- PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। भारत में 100 से भी ज्यादा यूनिकॉर्न हैं। ब्रिक्स बिजनेस फोरम के नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “2009 में, जब पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था, तब दुनिया एक बड़े आर्थिक संकट से बाहर आ रही थी। उस समय ब्रिक्स विश्व अर्थव्यवस्था के लिए आशा की किरण बनकर उभरा था। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। जल्द ही, भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा

पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पाल शिपोकोसा माशातिले ने की। इसके बाद प्रधानमंत्री का स्वागत दक्षिण अफ्रीका के पारंपरिक नृत्य से किया गया। प्रिटोरिया हिंदू सेवा समाज और बीएपीएस स्वामीनारायण संगठन के कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

भारतीय समुदाय ने वंदे मातरम के नारों के साथ उनका स्वागत किया। वहां से प्रधानमंत्री ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन स्थल सैंडटन सन होटल पहुंचे जहां भारतीय समुदाय ने उनका ढोल बजाकर स्वागत किया। वे हाथों में तिरंगे लिए हुए थे और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

 

More From Author

Chandrayaan-3 : चांद पर उतरने के लिए चंद्रयान-3 तैयार, 17 मिनट होगा खौफनाक

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए रुद्राभिषेक, महाकाल मंदिर में की गई विशेष भस्म आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *