भाजपा पार्टी कार्यालय में फहराया गया उल्टा तिरंगा, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

गुवाहाटी : स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भाजपा पार्टी मुख्यालय पर कथित तौर पर उल्टा तिरंगा फहराने के आरोप में असम भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में हुए झंडोत्तोलन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जब तिरंगा झंडा फहराया था तब वह उल्टा लटका हुआ था. इसके वीडियो भी वायरल हुए हैं.

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कलिता ने बुधवार को कहा कि “पार्टी कार्यकर्ता जो झंडा फहराने के प्रभारी थे, वे इस बात से अनभिज्ञ थे कि इसे उल्टा स्थापित किया गया था। इस वजह से, यह हमारी जानकारी के बिना उल्टा हो गया।”

वहीं इस मसले पर कांग्रेस ने भी भाजपा को घेरा है. असम कांग्रेस ने इसे लेकर एक ट्विट किया है. असम कांग्रेस ने पूरे मामले पर वीडियो जारी किया है जिसमें उल्टा झंडा फहराया गया है. कांग्रेस ने इसे बड़ा अपराध मानते हुए कहा कि बीजेपी आदतन अपराधी क्यों है? क्या यह जानबूझकर किया गया है?

 

More From Author

शिमला में मंदिर पर गिरा पहाड़, 30 से ज्यादा लोग दबे, 9 शव निकाले गए

Nuh Violence : आगे-आगे बिट्टू बजरंगी, पीछे-पीछे पुलिस, ऐसे दबोचा गया नूंह हिंसा का आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *