UP NEWS : कलयुगी बेटा ने बाप को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के झांसी के थाना नवाबाद इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने मां और पिता को लाठी-डंडों से पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी। दोनों की खून से लथपथ लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

थाना नवाबाद के नारायण बाग के पीछे स्थित पिछोर मोहल्ला निवासी अंकित (28) ने बीती रात पिता लक्ष्मी प्रसाद (58) एवं मां विमला देवी (52) की लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उनका शव मिलने पर वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है युवक की मानसिक दशा ठीक नहीं लग रही है। हत्या की वजह अभी मालूम नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

More From Author

टमाटर के बाद अब प्‍याज रुलाएगा महंगाई के आंसू, अगले महीने ढाई गुना बढ़ सकती है प्‍याज के दाम

Shraddha Murder Case

श्रद्धा मर्डर: कोर्ट में पेश किया गया फ्रिज, इसी में आफताब ने रखे थे श्रद्धा के 35 टुकड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *