आत्मघाती धमाका

पाकिस्तान में आत्मघाती धमाका, 40 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

पेशावर. अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक अशांत आदिवासी जिले में एक कट्टरपंथी इस्लामी राजनीतिक दल की बैठक में रविवार को जोरदार बम धमाका हुआ. राजधानी खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए इस विस्फोट में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और करीब 150 अन्य घायल हो गए.

टेलीविजन फुटेज में विस्फोट के बाद घबराए लोग घटनास्थल पर दिखे. साथ ही इसमें घायलों को अस्पतालों में ले जाने के लिए घटनास्थल पर एम्बुलेंस आती हुई भी दिखीं. विस्फोट के समय 500 से अधिक लोग सम्मेलन स्थल पर मौजूद थे.

पुलिस डीआईजी (मलकंद रेंज) नासिर महमूद सत्ती ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह एक आत्मघाती विस्फोट था. विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इलाके को सील करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इस बम धमाके को लेकर जेयूआई-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान से घटना की जांच करने की मांग की. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने का भी आग्रह किया. फज़ल ने कहा, ‘जेयूआई कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण रहना चाहिए और संघीय तथा प्रांतीय सरकारों को घायलों को सर्वोत्तम इलाज प्रदान करना चाहिए.’

वहीं मुख्यमंत्री खान ने विस्फोट की निंदा की और जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी. खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली, जो जेयूआईएफ के केंद्रीय सदस्य भी हैं, ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की.

More From Author

संसद में दिल्ली अध्यादेश पर संसद में विपक्षी एकता का आज पहला इम्तिहान

NDA सांसदों की बैठक आज, लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर होगी चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *