लड़की की रॉड से मारकर हत्या, फरार आरोपी की पुलिस कर रही तलाश

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की को रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। एक युवक ने रॉड से हमला कर लड़की की हत्या कर दी। हमले में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक में यह वारदात हुई। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टपॉर्टम के लिए भेज दिया है।

More From Author

वंदेभारत ट्रेन में यात्री के खाने में मिला कॉकरोच, रेलवे ने दी सफाई

टीका लगाने के बहाने अस्पताल से बच्चा लेकर फरार हुई 2 महिलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *