कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा! डंपर ने कांवड़ियों को कुचला, दो की मौत

उत्तराखंड के रुड़की में बाईपास पर टोडा खटका गांव के पास कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसा हुआ है। डंपर ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को कुचल दिया, जिसमें 2 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार में आग लगा दी। बाईपास पर जाम लागकर जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की ओर से कुछ कांवड़िए बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास पर टोडा खटका गांव के पास पहुंचे तो एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंची रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम हालात पर काबू पाया। गुस्साए कांव़ड़ियों को शांत कराया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि हादसे में मनोज (26) पुत्र मेवाराम निवासी धौलपुर कामबेपुरा थाना धौलपुर जिला धौलपुर राजस्थान और अनिल कुमार (22) पुत्र शंति नंदन निवासी हार हाथी थाना नगला सिंधी टूडला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की मौत हुई है।

वहीं, प्रदीप पुत्र बंशीलाल निवासी यात्रा बिहारी कनागल थाना एडामोला आगरा की हालत गंभीर है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों और घायल के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है।

More From Author

Manipur Viral Video

मणिपुर में तनावपूर्ण स्थिति के बीच आइजोल से मैतेई समुदाय को एयरलिफ्ट कर सकती है सरकार

गुजरात में भारी बारिश से हालात बिगड़े, दो नेशनल हाइवे बंद, सीएम गांधीनगर लौटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *