मणिपुर

महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर-1- BJP

मणिपुर से नग्न महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद से देश में राजनीतिक जबरदस्त तरीके से जारी है। विपक्ष पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा की ओर से पलटवार किया जा रहा है। भाजपा ने आज एक बार फिर से विपक्षी दलों को पलटवार किया है। इसके लिए भाजपा की ओर से राजस्थान, बिहार, बंगाल में होने वाले महिला अपराधों का जिक्र किया गया है। पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और साथ ही साथ आलाकमान की चुप्पी पर सवाल भी खड़े किए हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में जो हुआ वह हमारे सामने है, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन राज्य बन गया है। पिछले 4 वर्षों में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की कुल 1.09 लाख घटनाएं और भारत में 22% बलात्कार के मामले राजस्थान से हैं। अपराधियों के खिलाफ कोई कदम उठाने के बजाय राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर सीएम अशोक गहलोत ने अपने एक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया।

अनुराग ठाकुर ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने को लेकर भी गहलोत को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसा कदम राहुल गांधी और सोनिया गांधी के कहने पर उठाया गया। उन्होंने प्रियंका गांधी पर बिना नाम लिए कहा कि मुख्यमंत्री के घर से 5 किलोमीटर दूर एक बच्चे के सामने उसकी मां की इज्जत लूट ली जाती है। उदयपुर में 8 साल की बच्ची का दुष्कर्म कर उसके 8 टुकड़े कर फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो सोए हैं, लेकिन जो ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कहां है?

 

More From Author

मणिपुर हिंसा

महिलाएं बदल देंगी सरकार’, मणिपुर हिंसा पर संजय राउत का बीजेपी पर हमला

पश्चिम बंगाल में महिलाओं से बर्बरता, निर्वस्त्र हुईं तब भी पीटती रही भीड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *