डॉक्टर को आया हार्टअटैक

ऑपरेशन थिएटर में मरीज के इलाज के दौरान डॉक्टर को आया हार्टअटैक, हो गई मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अस्‍पताल के ऑपरेशन थिएटर में मरीज का इलाज करते डॉक्टर की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना के समय डॉक्टर शोभाराज बंजारे गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

दुर्ग जिले के रहने वाले डॉक्टर शोभाराम बंजारे, पिछले साढ़े 3 साल से रिटायरमेंट के बाद संविदा पर जिला अस्पताल जांजगीर में कार्यरत थे। बीती रात 8 बजे वे ऑपरेशन थिएटर में गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन को सूचना दी गई है। सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

More From Author

अब फ्रांस में भी चलेगा UPI और रुपये में कर सकेंगे पेमेंट

हेट स्पीच मामले में आजम खां दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *