गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में गुरुवार को भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद लोगों को प्लाजा से बाहर कूदते देखा गया। यह घटना बिसरख पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत गौर सिटी 1 में एवेन्यू 1 की तीसरी मंजिल पर हुई। सूत्रों के मुताबिक घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में शॉर्ट सर्किट की वजह से गुरुवार दोपहर आ लग गई। देखते ही देखते ईंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। धुंए से दम घुटने लगा तो कई लोगों ने तीसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। छत से कूदने वाले एक व्यक्ति को इस दौरान गंभीर चोट आई है। उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में काफी चोटें लगी हैं। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं, आग की सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्लाजा में कितने लोग फंसे हैं लेकिन जो भी फंसे हैं, उनका रेस्क्यू कराया जा रहा है।

More From Author

MS धोनी पर लगे गंभीर आरोप- 2019 के वर्ल्ड कप में जानबूझकर हुए थे रन आउट

आर.के. सिन्हा

सावन यानी शिव को रिझाने का समय – आर.के. सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *