अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 80 लोग जख्मी

राजस्थान। सीकर जिले में एक शख्स के अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठे हुए लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रिंगस पुलिस स्टेशन इलाके के महरौली गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, सीकर जिले में बीते मंगलवार को सांवरमल नाम के व्यक्ति की सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार में रिश्तेदार और परिचित लोग शामिल हुए। शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए थे, इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि महरौली गांव निवासी सांवरमल की मंगलवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी और बुधवार को ग्रामीण एवं परिजन अंतिम संस्कार के लिए उसका शव श्मशान घाट ले गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

महरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा राघव शर्मा ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से 80 से ज्यादा घायल उपचार के लिये केन्द्र पर पहुंचे थे और सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया और कुछ समय बाद उन्हें घर भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के हमले के बाद अधिकतर घायलों के शरीर पर लाल निशान और जलन की शिकायत होने पर उनका उपचार किया गया, वहीं दो लोगों को श्वास संबंधी शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भेजा गया है।

 

More From Author

पेशाब कांड के पीड़ित

पेशाब कांड के पीड़ित से मिले शिवराज सिंह चौहान,धोए पैर , हाथों से खिलाया खाना,और मांगी माफी.

अजित पवार के बयान पर लालू यादव बोले- राजनीति में बूढ़ा आदमी रिटायर नहीं होता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *