पेशाब कांड के पीड़ित

पेशाब कांड के पीड़ित से मिले शिवराज सिंह चौहान,धोए पैर , हाथों से खिलाया खाना,और मांगी माफी.

Urination Case : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी शख्स पर भाजपा नेता द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया था। इस शर्मनाक कांड का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिये थे। अब सीएम ने पेशाब कांड के पीड़ित को अपने आवास बुलाकर उनसे मुलाकात की।

शिवराज सिंह ने दशमत को घर बुलाकर उनके पैर धोए। सीएम ने दशमत को शॉल उड़ाकर उनका सम्मान भी किया। शिवराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वीडियो ट्वीट किया है। शिवराज ने कहा कि मैं दशमत जी से माफी मांगता हूं। मेरे लिए जनता ही भगवान है। शिवराज ने दशमत से पूछा कि क्या करते हो, घर चलाने के क्या साधन है, कौन कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? शिवराज ने दशमत को सुदामा भी कहा। सीएम ने कहा कि दशमत अब मेरे दोस्त हैं। Urination Case

गौरतलब है कि सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला सामने आया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स शराब के नशे आदिवासी शख्स पर पेशाब कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी का नाम प्रवेश शुक्ला है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रवेश शुक्ला बीजेपी का नेता है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई भी हुई है। प्रवेश शुक्ला के अवैध कब्जे पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर भी चलाया गया है। Urination Case

 

More From Author

संसद के मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 80 लोग जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *