मणिपुर हिंसा

संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री हवा में बाते कर रहे हैं

मणिपुर हिंसा को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार पर फिर हमला बोला है। उन्हों कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री हवा में बाते कर रहे हैं। हमें लगा था कि PM अमेरिका जाने से पहले मणिपुर जाएंगे और वहां की जनता से बातचीत करेंगे और गृह मंत्री ने भी बैठक बुलाई थी लेकिन कोई हल नहीं निकला। हमारी मांग थी कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आप मणिपुर ले जाए और जनता के साथ हम संवाद प्रस्ताव करें। लेकिन प्रधानमंत्री न और कोई इस बारे में बोल रहें।

उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ है लेकिन सरकार चीन का नाम लेने को तैयार नहीं है अगर इस स्थिति में राहुल गांधी मणिपुर जाते हैं और वहां के लोगों से बातचीत करते हैं और शांति प्रस्तावित होती है तो हम उनके दौरे का स्वागत करते हैं।

राहुल गांधी से हम अपील करेंगे कि आने वाले दिनों में आप सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर ले जाने की कोशिश करे और अगर बीजेपी उसमें नहीं आना चाहती है तो वो उनकी बात है लेकिन और भी पार्टी है जो आपके साथ आएंगी।

अगर मणिपुर में हिंसा की बात करें तो यहां मैतई और कुकी समुदाय के बीच विवाद जारी है, जिसकी वजह से अभी तक पूरे राज्य में हिंसा की आग फैली हुई है। पिछले दो महीने से जारी इस बवाल में अभी तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं। मैतई समुदाय लंबे वक्त से अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की मांग कर रहा था, तबकि कुकी समुदाय की ओर से इसका विरोध किया जा रहा था। जब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मैतई समुदाय की मांग पर विचार करने को कहा, उसी के बाद राज्य में हिंसा भड़क गई।

 

 

More From Author

29 JUNE 23

कम हो सकते है गैस के दाम! 1 जुलाई से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *