हैवानियत ! पेचकस से गोदकर की हत्या, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

हैवानियत की हदें पार करने वाली एक वारदात फिर देश में हुई है। तेलंगाना में एक बार फिर एक मामूस की बदमाशों ने बर्बर्ता से हत्या कर दी है। हत्या क्यों और किस लिए की गयी इसकी जानकारी आना अभी बाकी है लेकिन हत्या को जिस तरह से अंदाम दिया गया है वह किसी की भी रुह कंपा सकती हैं।

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक 19 वर्षीय लड़की की आंखों में पेचकस से वार किया और ब्लेड से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव तालाब में मिला था। लड़की के शरीर पर स्क्रूड्राइवर से कई बार वार किया। लड़की की आंखे फोड़ दी गयी। धारदार ब्लेड से उसके गले को रेता गया।

घटना विकाराबाद जिले के कालापुर गांव में हुई। मृतक की पहचान जट्टू सिरिशा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका 10 जून की रात 11 बजे घर से निकली थी। बाद में स्थानीय लोगों ने तालाब में बच्ची का खून से लथपथ शव देखा। मामले की आगे की जांच चल रही है।

More From Author

AMAR PRABHAT 12 JUNE 23

Adani Group

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद ADANI ग्रुप के शेयर्स में आई गिरावट, दो महीने में लिया 19235 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *