मिलने वाली है खुशखबरी, पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम! मिल रहे संकेत

नई दिल्ली: अप्रैल 2022 के बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल-डीजल  के दाम 90 रुपये के पार है। पेट्रोल 100 रुपये तो डीजल करीब-करीब 90 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। लोग लंबे वक्त से राहत की उम्मीद लगाए बैठे है, लेकिन अब तक उन्हें जल्द राहत के संकेत मिल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आ सकती है।

पेट्रोलियम मंत्री ने किया इशारा

मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को संकेत दिए कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को होने वाले घाटे की भरपाई हो गई है, इसलिए अब पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम स्थिर बने रहें तो जल्द ही लोगों को सस्ते पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा अगर ये कंपनियां अगली तिमाही में बेहतर करती हैं, तब ये दाम कटौती पर फैसला लेने में सक्षम होंगी।

दरअसल साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कटौती  लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए बड़ी राहत होगी। विपक्षी दल महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर सरकार पर लगातार हमला बोलते रहे हैं। ऐस में पेट्रोलियम मंत्री का बयान संकेत के दौर पर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती को लेकर कोई ऐलान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बाजार पर निर्भर करती हैं। पेट्रोलियम मंत्री के संकेत के बाद सबकी निगाहें तेल कंपनियों पर है कि वो कब राहत की घोषणा करती है।

More From Author

G20 SAI समिट आज से गोवा में होगा शुरू, भारत के कैग देंगे उद्घाटन भाषण

‘गर्भवती महिलाएं सुंदरकांड का पाठ करें, स्वस्थ बच्चे होंगे – राज्यपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *