लिव-इन पार्टनर से दरिंदगी की हद: महिला की हत्या कर, शव के किए टुकड़े, कुकर में उबाला और फिर ….

मुंबई। महाराष्ट्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। शख्स ने पहले युवती को मौत के घाट उतार फिर उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने लगा। हैरान की बात यह है कि उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका अपनाया।

वह टुकड़ों को कुकर में उबालता उसके बाद उन्हें ठिकाने लगाता। बताया जा रहा है कि उबालने के बाद वह टुकड़ों को पीसकर टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह कुत्तों को ये टुकड़े खिलाता था। बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तब हत्या का खुलासा हुआ। मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में महिला अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ किराए के एक फ्लैट में पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी मनोज साहनी ने 3-4 दिन पहले अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी थी और उसके बाद उसने पेड़ काटने वाले कटर से उसके टुकड़े-टुकड़े कर डाला।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के शरीर के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालता था और फिर उसे पीसकर टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोसाइटी की सातवीं मंजिला से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।

शरीर के कई टुकड़े बरामद
पुलिस ने कहा कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया। बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया। हालांकि इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल से महिला के शरीर के 12-13 टुकड़े बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आवारा कुत्तों को खाना खिलाते दिखा आरोपी
आकाश दीप बिल्डिंग के निवासियों के हवाले से पुलिस को बताया गया है कि मनोज साहनी को पिछले दो से तीन दिनों में इलाके में आवारा कुत्तों को खाना खिलाते देखा गया था- यह कुछ ऐसा था, जो उसने पहले कभी नहीं किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस को शक है कि उसने अपनी लिव-इन-पार्टनर के शरीर के कुछ हिस्सों को आवारा पशुओं को खिलाया होगा. पुलिस अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आरोपी ने महिला के शरीर के अंगों को नाले में बहाया था. एचटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कपल के फ्लैट के दरवाजे पर नेम प्लेट नहीं था और यह सोनम बिल्डर्स के नाम से रजिस्टर्ड है.

 

More From Author

चक्रवाती तूफान

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला बिपरजोय, IMD ने इन राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

लगातार फोन देखते रहने से बढ़ सकती है डिप्रेशन और इरिटेशन जैसी समस्याएं, जानें कैसे करें कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *