Mukhtar Ansari का शूटर ‘संजीव जीवा’ की कोर्ट में हत्या

लखनऊ । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर हत्‍या कर दी गई। वो लंबे समय से लखनऊ जेल में ही सिक्योरिटी बैरक में बंद था।

बता दें क‍ि हत्‍यारे वकील के भेष में आए थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे कोर्ट पर‍िसर में हड़कंप मच गया। जीवा माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी के बेहद करीबी माना जाता था। जीवा पर विधायक कृष्णानंद राय तथा पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का भी आरोप है। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद से ही सह अभियुक्त संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

वारदात को लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर अंजाम दिया गया है. मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी के रूप में हुई है. गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई. संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था. इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था. घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है.

More From Author

रेस्क्यू अभियान

बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने रेस्क्यू अभियान दूसरे दिन भी जारी

AMAR PRABHAT 8 JUNE 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *