नहीं रहे महाभारत के मामा शकुनि, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सोमवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। वो 78 की उम्र के थे। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थी। एक्टर गूफी पेंटल शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी।

बता दें कि शुक्रवरा को एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। इसी बीच गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने उनकी सेहत के बारे में जाकारी भी दी थी। हितेन ने बताया था कि, चाचा गूफी पेंटल को पहले से दिल और किडनी से रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे थे। बता दें, उनका पूरा नाम उनका पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था।

गूफी पेंटल के टीवी करियर की बात करे तो उन्होंने ‘महाभारत’ के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘जय कन्हैया लाल की’ जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें ‘रफ्फू चक्कर’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’, ‘मैदान-ए-जंग’, ‘दावा’, ‘द रिवेंज: गीता मेरा नाम’ शामिल रही।

हार्ट फेल होने के कारण हुआ निधन

हितेन पेंटल ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि गुफी पेंटल का निधन सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। उनका हार्ट फेल हो गया था। गुफी पेंटल पिछले काफी समय से बीमार थे। इससे पहले हितेन पेंटल ने ‘नवभारत टाइम्स’ से बातचीत में बताया था कि गुफी पेंटल पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और आईसीयू में रहे। वहां डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे। हालांकि गुफी पेंटल की तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन 5 जून को हार्ट फेलियर से उनकी मौत हो गई।

More From Author

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा काकचिंग में 100 घरों में लगाई आग; कांग्रेस MLA का आवास भी फूंक..

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका, अवधेश राय हत्याकांड में दोषी करार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *