Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 : 45 दिन का होगा महाकुंभ , 21 दिन में तीनों शाही स्नान, ये होंगी तारीख

प्रयागराज (Mahakumbh 2025 ) : वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुम्भ की ब्रांडिंग अभी से शुरू कर दी गई है। पर्यटन विभाग के कार्यालय के बाहर होटल राही इलावर्त परिसर में महाकुम्भ 2025 की ब्रांडिंग के लिए बाकायदा होर्डिंग लगा दी गई है। इस होर्डिंग में महाकुम्भ के स्नान की तारीखों का भी जिक्र कर दिया गया है। इस बार मेला 45 दिन का होगा जबकि तीनों शाही स्नान 21 दिन में ही हो जाएंगे। इसको लेकर तारीख भी जारी कर दी गई हैं।

होटल राही इलावर्त में लगाई गई होर्डिंग में सबसे ऊपर महाकुम्भ 2025 लिखा है। नीचे अंग्रेजी में द वर्ल्ड लारजेस्ट स्प्रिच्युअल गैदरिंग(विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक जमावड़ा) लिखा है और आगे महाकुम्भ 2025 की स्नान की तारीखें दी गई हैं। वर्ष 2025 में स्नान 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा (Paush Purnima) के साथ शुरू होगा, 14 जनवरी को मकर संक्रांति का शाही स्नान, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का शाही स्नान और तीन फरवरी को वसंत पंचमी का तीसरा और आखिरी शाही स्नान होगा। चार फरवरी को अचला सप्तमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि (Mahakumbh 2025) का आखिरी स्नान पर्व होगा।

इसका मतलब है कि पूरा महाकुम्भ 45 दिनों का होगा, जबकि तीन शाही स्नान 21 दिन में पूरे हो जाएंगे। यह पहला अवसर है कि महाकुम्भ के इतने दिन पहले अधिकृत तौर पर इतना बड़ा बोर्ड लगाकर इसका प्रचार किया जा रहा है। बोर्ड में संगम तट पर स्नान की विहंगम तस्वीर भी लगाई गई है। होटल इलावर्त राही के वरिष्ठ प्रबंधक, डीपी सिंह ने कहा कि होटल प्रशासन की ओर से यह होर्डिंग लगाई गई है। इसमें स्नान पर्व की तारीखें भी दी गई हैं। उद्देश्य है कि महाकुम्भ का अधिक से अधिक प्रचार हो। अभी से स्नान पर्व की तारीखों के लिए अभी से पूछताछ हुई है। Mahakumbh 2025

More From Author

वायुसेना ने तकनीकी जांच के बाद हटाई पाबंदी, एक बार फिर उड़ेंगे मिग-21 विमान

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को बताया ‘गुमशुदा’, बदले में मंत्री ने राहुल गांधी को लेकर कस दिया तंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *