कांग्रेस MLA प्रदीप यादव के आवास पर ED ने मारी रेड, करीबियों के यहां भी पड़े छापे

रांची। ईडी ने मंगलवार की सुबह कांग्रेस के पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव व उनके करीबियों के एक दर्जन से भी ज्यादा ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी है। इनमें से कम से कम 10 ठिकाने रांची में हैं।

यह छापेमारी आयकर से जुड़े मामले में की जा रही है। इससे पहले चार नवंबर 2022 को विधायक प्रदीप यादव और बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने छापेमारी की थी। प्रदीप यादव के गोड्डा स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गये थे।

इन दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग ने केस को ईडी को रेफर कर दिया था। जब इस मामले में नये तथ्य सामने आये, तो अब फिर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। विधायक प्रदीप यादव के साथ ईडी की टीम बिल्डर शिवकुमार के ठिकानों पर भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि जमीन घोटाला मामले में बिल्डर शिवकुमार की भूमिका संदिग्ध रही है।

More From Author

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट में करेंगे अपील

सरकार के 9 साल पूरे होने पर बोले PM मोदी, भारत के निर्माण के लिए करते रहेंगे मेहनत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *