इसरो ने लॉन्च किया नेविगेशन सैटेलाइट GSLV-F12 और NVS-01

श्रीहरिकोटा​: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को आज बड़ी कामयाबी मिली है। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से नेविगेशन सैटेलाइट को सुबह 10:42 बजे लॉन्च कर दिया। इसका नाम NVS-01 है, जिसे GSLV-F12 (जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल) रॉकेट के जरिए लॉन्च पैड-2 से छोड़ा गया है।

इस सैटेलाइट को IRNSS-1G सैटेलाइट को रिप्लेस करने के लिए भेजा गया है, जोकि साल 2016 में लॉन्च हुई थी। IRNSS-1G सैटेलाइट इसरो के रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम NavIC की सातवीं सैटेलाइट थी।

सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में स्थापित

इसरो ने बताया कि जीएसएलवी-एफ12 ने एनवीएस-01 को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। अंतरिक्ष एजेंसी का लक्ष्य है कि इस लॉन्चिंग के जरिए नाविक (जीपीएस की तरह भारत की स्वदेशी नौवहन प्रणाली) सेवाएं लगातार चलती रहें।

दूसरी पीढ़ी की इस लॉन्चिंग को अहम माना जा रहा है। एनवीएस-01 भारत और मुख्य भूमि के आसपास लगभग 1,500 किलोमीटर के क्षेत्र में फौरन स्थिति और समय संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा। इसरो ने बताया कि नाविक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि संकेतों की मदद से उपयोगकर्ता की 20 मीटर के दायरे में स्थिति और 50 नैनोसेकंड के अंतर में समय की सटीक जानकारी मिल सकती है।

 

More From Author

मणिपुर में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी, अब तक मारे गए 40 आतंकवादी

NIA का बड़ा खुलासाः

NIA का एक्शन : पूर्व विधायक पर हुए नक्सली हमले के संबंध में दाखिल हुई दूसरी चार्जशीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *